Vande Bharat Live TV

बिहार में महिला एशियन चैम्पियनशिप 11 से , CM नीतीश ने ‘हॉकी गौरव यात्रा’ का किया शुभारंभ

बिहार में महिला एशियन चैम्पियनशिप 11 से , CM नीतीश ने ‘हॉकी गौरव यात्रा’ का किया शुभारंभ

पटना: बिहार के राजगीर में 11 से 20 नवंबर तक महिला एशियन चैम्पियनशिप ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है | यह बिहार के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, और इसे सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी मेहनत कर रहे हैं | सीएम नीतीश कुमार ने 14 अक्टूबर को ‘गौरव ट्रॉफी यात्रा’ का शुभारंभ किया | यह यात्रा 14 अक्टूबर से 10 नवंबर तक पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, झारखंड और बिहार के सभी 38 जिलों से गुजरेगी | यात्रा का उद्देश्य बिहार के खेल क्षेत्र में बढ़ते कदमों को प्रमोट करना है | इसमें हॉकी कोच मिनी और कॉमन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट चंदन कुमार भी शामिल होंगे|

19 अक्टूबर को यात्रा बाहरी राज्यों से बिहार में वापस आएगी | इसके बाद यह  सड़क मार्ग से सभी 38 जिलों का दौरा करेगी, जहां स्थानीय प्रभारी मंत्री, डीएम, एसपी और जिले के खिलाड़ी शामिल होंगे |  यात्रा 7 नवंबर को नालंदा पहुंचेगी और 10 नवंबर की शाम को राजगृह में समाप्त होगी | राजगीर में 11 से 20 नवंबर तक प्रतिदिन शाम 3 बजे से 7:30 बजे तक तीन मैच खेले जाएंगे जिनमें भारत के अलावा चीन, दक्षिण कोरिया, थाइलैंड, जापान और मलेशिया की टीमें भी शामिल होंगी | हॉकी स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है, जिसमें खेल मैदान की उपरी सतह को बदला जा रहा है और जल प्रबंधन को बेहतर बनाने का काम अंतिम चरण में है |

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *