Vande Bharat Live TV

सिमडेगा की सलीमा टेटे बनी भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान

सिमडेगा की सलीमा टेटे बनी भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान

रांची: एफआईएच प्रो लीग के लिए 24 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा हुई | यी टीम बेल्जियम और इंग्लैंड चरण में भाग लेगी | टूर्नामेंट में टीम की कमान झारखंड की सिमडेगा की सलीमा टेटे संभालेंगी | सलीमा को हाल ही में प्लेयर ऑफ द ईयर 2023 के लिए प्रतिष्ठित हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था | वहीं टीम की उपकप्तान नवनीत कौर हैं | बता दें कि भारतीय हॉकी टीम में झारखंड की चार बेटियों का चयन हुआ है |

जिनमें निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमार और दीपिका सोरेंग के नाम शामिल है | बेल्जियम चरण 22 मई को शुरू होकर 26 मई को समाप्त होगा | जबकि इंग्लैंड चरण 1 जून से शुरू होकर 9 जून तक चलेगा | सलीमा टेटे 2017 में बेलारूस के खिलाफ राष्ट्रीय टीम में पदार्पण की थी | 2018 के युवा ओलंपिक खेलों में भारत ने सलीमा की कप्तानी में रजत पदक जीता था | 2021 में वह भारतीय ओलंपिक टीम का हिस्सा थी |

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *