Vande Bharat Live TV

जामताड़ा: घरेलू विवाद में शराबी पति ने कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा: घरेलू विवाद में शराबी पति ने कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा: मिहिजाम थाना अंतर्गत पाल बगान में एक 26 वर्षीय औरत मीणा देवी की उसके पति ने हत्या कर दी | मौत की सूचना मिलने पर मिहिजाम थाना प्रभारी राजीव कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बरामद किया | जानकारी के अनुसार बीती रात्री में मीणा देवी के पति अरविंद यादव शराब के नशे में घर पहुंचा था | जहां पति-पत्नी के बीच लड़ाई हुई थी | घर पर हल्ला होने की वहज से अरविंद के भाई व अन्य सदस्य उनके कमरे में गये | जहां मीणा देवी को बेहोशी के हालात में देखकर उन्हें चित्तरंजन के जी अस्पताल लेकर जाया गया | जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया |

मृतक महिला का मायका जिले के नारायणपुर थाना अंतर्गत बांकुडीह बताया जा रहा है, जहां से उनके परिवार के सदस्यों के साथ गांव के लोग भी यहां आ गये | वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है | मृतक महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप उनके पति अरविंद यादव पर लगाया है | वहीं पुलिस ने मामले के छानबीन में जुट गई | जिस कमरे में मृतक महिला और उनके पति रहते थे उस कमरे का बारीकी से जांच किया गया | इस दौरान एक्यूरियम फूटा हुआ था, घर का सामान बिखरा हुआ मिला और कमरे का फर्श रक्त से भीगा था | इस मामले को लेकर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त होने के बाद यहां पहुंचे हैं. महिला ने आत्महत्या की है या उनकी हत्या हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पायेगा. मामले की जांच की जा रही है मृतक महिला के पति को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ के बाद ही इस गुत्थी का खुलासा हो पायेगा |

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *