मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भरा अपना Enumeration Form, नागरिकों से भी समय पर फॉर्म भरने की अपील

रांची।। झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision–SIR) 2026 के अंतर्गत अपना Enumeration Form भरते हुए सभी पात्र मतदाताओं से भी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना फॉर्म भरने

रांची।। झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision–SIR) 2026 के अंतर्गत अपना Enumeration Form भरते हुए सभी पात्र मतदाताओं से भी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना फॉर्म भरने की अपील की।

मंत्री ने कहा कि सही और अद्यतन मतदाता सूची ही सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक पात्र नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपना Enumeration Form समय पर भरकर जमा करे, ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से वंचित न रहे।

“मैंने अपना Enumeration Form भर दिया है, क्या आपने भरा?”

उन्होंने कहा, “मैंने अपना Enumeration Form भर दिया है, क्या आपने भरा?” यदि आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो आज ही यह कार्य पूरा करें। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 है। अंतिम समय का इंतजार न करें।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सभी नागरिकों से अपने परिवार, रिश्तेदारों एवं आसपास के लोगों को भी इस अभियान के प्रति जागरूक करने और अधिक से अधिक लोगों को समय पर Enumeration Form भरने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *