Ranchi News: JPSC आंदोलन में BJP की एंट्री! बाबूलाल मरांडी ने छात्रों से की मुलाकात

Ranchi News: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन लगातार 12वें दिन भी जारी रहा। इस बीच झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आंदोलन स्थल पहुंचकर अभ्यर्थियों से मुलाकात

Ranchi News: JPSC आंदोलन में BJP की एंट्री! बाबूलाल मरांडी ने छात्रों से की मुलाकात

Ranchi News: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन लगातार 12वें दिन भी जारी रहा। इस बीच झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आंदोलन स्थल पहुंचकर अभ्यर्थियों से मुलाकात की और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से उनके आंदोलन को समर्थन देने का भरोसा दिया।

Ranchi News: बाबूलाल मरांडी ने छात्रों की मांगों को बताया जायज़

बाबूलाल मरांडी ने छात्रों की मांगों को जायज़ बताते हुए राज्य सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Ranchi News: उन्होंने आंदोलनरत छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को सदन से लेकर सड़क तक उठाया जाएगा और युवाओं के हितों से कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा।

इधर, छात्र आंदोलन को लेकर जिला प्रशासन और राज्य सरकार ने भी समाधान निकालने की पहल तेज कर दी है। सरकार की ओर से छात्रों से संवाद स्थापित कर उनकी मांगों पर चर्चा करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, ताकि आंदोलन का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जा सके।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *