भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में कई ज्वलंत मुद्दों पर हुई चर्चा

रांची।। भाजपा प्रदेश कार्यालय रांची में पार्टी अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में राज्य की वर्तमान स्थिति के अलावा सांगठनिक विषयों पर भी लंबी चर्चा हुई। बैठक में राज्य में ध्वस्त कानून व्यवस्था, जेपीएससी में धांधली

रांची।। भाजपा प्रदेश कार्यालय रांची में पार्टी अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में राज्य की वर्तमान स्थिति के अलावा सांगठनिक विषयों पर भी लंबी चर्चा हुई। बैठक में राज्य में ध्वस्त कानून व्यवस्था, जेपीएससी में धांधली आदि मामले पर भाजपा काफी गंभीर दिखी। 

बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने मीडिया को ब्रीफिंग करते हुए कहा कि पार्टी की इस बैठक में राज्य से जुड़े  कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की अकर्मण्यता के कारण पूरे प्रदेश की चरमराई विधि व्यवस्था पर गंभीर चर्चा हुई। आज राज्य में पुलिस के समक्ष हत्या हो रही है, पुलिस कस्टडी में ज्यादती हो रहा है, कानून व्यवस्था से जुड़े ऐसे कई मामले पर चर्चा की गई। अभी बरसात का मौसम है, किसानों को समुचित खाद बीज कैसे उपलब्ध हो, इस बिंदु पर भी बात हुई। जेपीएससी में धांधली सहित ऐसे तमाम ज्वलंत और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं बैठक के दौरान सांगठनिक विषयों, एसआईआर में पार्टी की भूमिका आदि पर भी चर्चा की गई।

ध्वस्त विधि व्यवस्था, JPSC में धांधली सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर दिखी भाजपा

इस दौरान बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के अलावा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, राज्यसभा सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र कुमार राय एवं दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी एवं मनोज सिंह उपस्थित थे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *