Ranchi Crime News: पति से फोन पर झगड़ा पड़ा भारी? कुछ मिनटों बाद महिला ने दे दी जान

Ranchi Crime News: राजधानी रांची से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां एक महिला ने आज सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई। वहीं, सूचना मिलते ही डोरंडा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की

Ranchi Crime News: पति से फोन पर झगड़ा पड़ा भारी? कुछ मिनटों बाद महिला ने दे दी जान

Ranchi Crime News: राजधानी रांची से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां एक महिला ने आज सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई। वहीं, सूचना मिलते ही डोरंडा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गयी है। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ranchi Crime News: क्या है पूरा मामला?

मामला, रांची के डोरंडा काली मंदिर रोड के पास का है। मृतका की पहचान धुर्वा के जगन्नाथपुर के रहने वाली सुमन के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि, मृतका प्रदीप सेन के घर में पिछले दो साल से काम कर रही थी। उसकी शादी करीब पांच महीने पहले ही हुई थी। उसका पति बेंगलुरु में काम करता है। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह ही दोनों ने एक दूसरे से वीडियो कॉल पर बात की थी। किसी बात को लेकर दोनों पति पत्नी के बीच कुछ विवाद चल रहा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि, इसी विवाद की वजह से सुमन ने अपनी जान ले ली। फिलहाल आत्महत्या करने की असली वजह सामने नहीं आई है।

Ranchi Crime News: सुमन का फोन जब्त

इसको लेकर प्रदीप सेन के परिजनों ने बताया कि सुबह सुमन के पति का कॉल आया था। इस दौरान उसने बताया कि, सुमन कुछ करने वाली है जल्दी से उसके कमरे में जाए। जब वें वहां पहुंचे तो, कमरा अदंर से बंद था। और किसी तरह दरवाजा खोला गया तो, तब तक समुन ने अपनी जान ले ली थी। मौके से पुलिस ने सुमन का फोन जब्त कर लिया है, और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *