Sonam Wangchuk Health Update: दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि मेदांता अस्पताल उनके इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम (पैनल) बनाएगा, जो उनकी स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी करेगी।
यह आदेश सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो की ओर से दायर याचिका पर दिया गया। याचिका में अनुरोध किया गया था कि सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में इलाज की सुविधा दी जाए।
28 जून से भूख हड़ताल पर हैं सोनम वांगचुक
सोनम वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल पर हैं। इससे पहले 18 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस उन्हें जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल लेकर गई थी। अब अदालत के नए आदेश के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित किया जाएगा।
Sonam Wangchuk Health Update: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन 32वें दिन भी जारी
वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मंगलवार को 32वें दिन भी जारी रहा। दोपहर तक बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी धरना स्थल पर पहुंचे। सुबह कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनकारियों के बीच नाश्ता भी वितरित किया।
पुलिस के खिलाफ लगे नारे
Sonam Wangchuk Health Update: प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस पहुंची तो कुछ प्रदर्शनकारियों ने ‘दिल्ली पुलिस हाय-हाय’ के नारे लगाए। इससे पहले सोमवार देर शाम दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर का धरना स्थल खाली कराया था, लेकिन देर रात प्रदर्शनकारी फिर से वहां एकत्र हो गए।



