ICC Ranking में भारत का जलवा! Shubman Gill बने World No.1, Vaibhav Suryavanshi ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

Cricket News: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है। भारत के युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi ने टी-20 रैंकिंग में 230 स्थान की शानदार छलांग लगाते हुए पहली बार टॉप-50 में जगह बनाई है। वहीं, भारतीय कप्तान

ICC Ranking में भारत का जलवा! Shubman Gill बने World No.1, Vaibhav Suryavanshi ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

Cricket News: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है। भारत के युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi ने टी-20 रैंकिंग में 230 स्थान की शानदार छलांग लगाते हुए पहली बार टॉप-50 में जगह बनाई है। वहीं, भारतीय कप्तान Shubman Gill एक बार फिर वनडे क्रिकेट के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं।

Vaibhav Suryavanshi पहली बार पहुंचे टॉप-50 में

टी-20 बल्लेबाजों की नई रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी 536 रेटिंग अंक के साथ 48वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

सूर्यवंशी ने तीन मैचों में 50.33 की औसत से 151 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल रहे। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी चुना गया।

ईशान किशन नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज बरकरार

ICC की टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन 910 रेटिंग अंक के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। हालांकि, पिछले मुकाबले में 29 रन बनाने के कारण उनके छह अंक कम हुए, लेकिन वह अब भी दूसरे स्थान पर मौजूद साहिबजादा फरहान से काफी आगे हैं।

इससे पहले ईशान 916 रेटिंग अंक तक पहुंचे थे, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग रही। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के सर्वश्रेष्ठ टी-20 रेटिंग रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया था।

टी-20 गेंदबाजी में वरुण टॉप-10 में इकलौते भारतीय

टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान 753 रेटिंग अंक के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। भारत की ओर से वरुण टॉप-10 में शामिल एकमात्र गेंदबाज हैं।

वनडे में Shubman Gill फिर बने नंबर-1

वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल के हालिया मैच नहीं खेलने के कारण गिल दोबारा नंबर-1 बन गए।

वनडे बल्लेबाजों की टॉप-4 रैंकिंग में भारत का दबदबा साफ दिखाई देता है। शुभमन गिल पहले, विराट कोहली दूसरे और रोहित शर्मा चौथे स्थान पर मौजूद हैं।

वनडे गेंदबाजी में राशिद, टेस्ट में बुमराह का जलवा

वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं टेस्ट क्रिकेट में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बने हुए हैं।

टेस्ट रैंकिंग में भी बदलाव

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स ने शानदार प्रदर्शन के बाद टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में 21 स्थान की छलांग लगाकर 48वां स्थान हासिल किया है। वहीं पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम चार स्थान की बढ़त के साथ 15वें नंबर पर पहुंच गए हैं। टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड शीर्ष स्थान पर कायम हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *