Jharkhand Monsoon Session: 6 अगस्त से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, JPSC-JSSC मुद्दे पर हंगामे के आसार

Jharkhand Monsoon Session: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त 2026 से शुरू होने जा रहा है। सत्र से पहले बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में स्पीकर कक्ष में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, संसदीय कार्य

Jharkhand Monsoon Session: 6 अगस्त से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, JPSC-JSSC मुद्दे पर हंगामे के आसार

Jharkhand Monsoon Session: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त 2026 से शुरू होने जा रहा है। सत्र से पहले बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में स्पीकर कक्ष में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया।

बैठक में सदन की कार्यवाही को लोकतांत्रिक परंपराओं और संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप संचालित करने पर सहमति बनी। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलों से जनहित के मुद्दों पर रचनात्मक चर्चा और सदन के सुचारू संचालन में सहयोग की अपील की।

Jharkhand Monsoon Session: पांच कार्यदिवस का होगा सत्र

6 से 12 अगस्त तक प्रस्तावित मानसून सत्र में कुल सात दिन निर्धारित हैं, लेकिन शनिवार और रविवार के अवकाश के कारण केवल पांच कार्यदिवस ही होंगे।

6 अगस्त: नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण, शोक प्रस्ताव और अन्य औपचारिक कार्य
7 अगस्त: प्रश्नकाल और वित्तीय वर्ष 2026-27 का प्रथम अनुपूरक बजट पेश
10 अगस्त: अनुपूरक बजट पर चर्चा और मतदान
11 अगस्त: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक और अन्य सरकारी कार्य
12 अगस्त: प्रश्नकाल, विधेयकों और गैर-सरकारी संकल्पों पर चर्चा
JPSC-JSSC और रोजगार के मुद्दे पर गरमाएगा सदन

Jharkhand Monsoon Session: इस बार मानसून सत्र के दौरान JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दों पर जोरदार बहस होने की संभावना है। विपक्ष सरकार को इन मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है।

वहीं, सत्ता पक्ष भी विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए रणनीति तैयार कर चुका है। माना जा रहा है कि सरकार राष्ट्रीय स्तर पर हुई परीक्षा अनियमितताओं का हवाला देते हुए विपक्ष के आरोपों का जवाब दे सकती है। ऐसे में पूरे सत्र के दौरान सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक बहस देखने को मिल सकती है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *