Ranchi को मिली बड़ी सौगात! ₹284 करोड़ की Medico City को प्रशासनिक मंजूरी

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रस्तावित Medico City परियोजना को बड़ी प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। करीब ₹284 करोड़ 17 लाख 24 हजार 900 की इस महत्वाकांक्षी योजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। अब यह

Ranchi को मिली बड़ी सौगात! ₹284 करोड़ की Medico City को प्रशासनिक मंजूरी

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रस्तावित Medico City परियोजना को बड़ी प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। करीब ₹284 करोड़ 17 लाख 24 हजार 900 की इस महत्वाकांक्षी योजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। अब यह प्रस्ताव राज्य कैबिनेट के पास भेजा गया है और अगली कैबिनेट बैठक में इसकी मंजूरी मिलने की संभावना है।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि कैबिनेट की स्वीकृति मिलते ही परियोजना का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना झारखंड को देश के प्रमुख मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम साबित होगी।

झारखंड में आएंगे देश के बड़े अस्पताल समूह

स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, राज्य सरकार मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने और लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए देश के कई प्रतिष्ठित अस्पताल समूहों के साथ लगातार बातचीत कर रही है। इन अस्पतालों ने झारखंड में निवेश और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित करने में रुचि दिखाई है।

सरकार ने जिन प्रमुख अस्पताल समूहों को मेडिको सिटी में अस्पताल स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया है, उनमें शामिल हैं-

अपोलो हॉस्पिटल्स
फोर्टिस हेल्थकेयर
मैक्स हेल्थकेयर
मेडांता – द मेडिसिटी
नारायणा हेल्थ
मणिपाल हॉस्पिटल्स
यशोदा हॉस्पिटल्स (हैदराबाद)
KIMS हॉस्पिटल्स
ग्लोबल हॉस्पिटल्स (चेन्नई)
कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल (मुंबई)
जल्द होंगे एमओयू

सरकार का कहना है कि इन अस्पताल समूहों के साथ जल्द ही एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके बाद Medico City में हृदय रोग, कैंसर, न्यूरो साइंस, किडनी एवं लिवर ट्रांसप्लांट, आर्थोपेडिक्स, महिला एवं शिशु स्वास्थ्य, नेत्र चिकित्सा समेत कई सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी।

मेडिकल टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

राज्य सरकार का मानना है कि Medico City बनने के बाद झारखंड के मरीजों को गंभीर इलाज के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। साथ ही पड़ोसी राज्यों के मरीज भी इलाज के लिए रांची आ सकेंगे, जिससे राज्य में मेडिकल टूरिज्म और स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश को नई गति मिलेगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *