Puri Stampede News: रथ यात्रा में भगदड़ की खबर, 1 की मौत, 100 से अधिक घायल

Puri Stampede News: पुरी से बड़ी खबर सामने आ रही है। रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़ के कारण कई लोग घायल हो गए है। जबकि, एक की मौत की सूचना है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा

Puri Stampede News: रथ यात्रा में भगदड़ की खबर, 1 की मौत, 100 से अधिक घायल

Puri Stampede News: पुरी से बड़ी खबर सामने आ रही है। रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़ के कारण कई लोग घायल हो गए है। जबकि, एक की मौत की सूचना है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि, प्रशासन एक श्रद्धालुओं को स्ट्रेचर पर ले रहे हैं। लेकिन अभी तक इसकी कोई अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने क्या कहा

वहीं, ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक पोस्ट करते हुए घटना पर दुख जताया है। उन्होनें लिखा है कि, “रथ यात्रा के दौरान बडाडांडा में मची भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है. मैं जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति और घायल हुए सौ से ज्यादा श्रद्धालुओं के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं. दुख की इस घड़ी में, बीजू जनता दल के सभी कार्यकर्ता हर संभव मदद के लिए पूरा सहयोग देंगे. मुझे उम्मीद है कि राज्य सरकार भीड़ का सही प्रबंधन करके श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करेगी.”

View this post on Instagram

A post shared by Vande Bharat Live Tv (@vande.bharat.live.tv)

भारी भीड़ के कारण दम घुटने की वजह से बेचैन हो रहे 100 लोग भर्ती

इसको लेकर फायर और इमरजेंसी सर्विस के IGP डॉ उमाशंकर दास ने बताया कि, भारी भीड़ के कारण दम घुटने की वजह से बेचैन हो रहे लगभग 100 लोगों को हमने बचाया है । जिन्हें अस्थायी अस्पतालों तक एम्बुलेंस से पहुंचाया गया। आगे उन्होनें बताया कि, मौसम को देखते हुए हमने भीड़ के लिए तैयारियां कर रखीं थी। बता दें, भारी बारिश के बावजूद पुरी में श्रद्धालुओं की उत्साह देखने जैसी थी। IMD के मुताबिक, पिछले 48 घंटों में पुरी में 233 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *