Ranchi Traffic Alert: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें, भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा और घुरती मेला को लेकर रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने का ऐलान किया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए कई रास्तों पर वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है, जबकि कुछ रास्तों पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगी।
Ranchi Traffic Alert: कई रास्तों पर No-Entry और रूट डायवर्जन लागू
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, बिरसा चौक से मेला जाने वाले लोग वाहन को शहीद मैदान पार्किंग कर पाएंगे। वहीं, तुपुदाना, हटिया और धुर्वा की तरफ से आने वाले गाड़ियों को प्रभात तारा मैदान में पार्क किया जा सकता है।
रिंग रोड से शहर की ओर आने वाले भारी और छोटे वाहन तिरिल मोड़, नॉर्थ गेट, प्रभात तारा मैदान और शालीमार बाजार होते हुए गुजरेंगे। जिनके लिए तिरिल मोड़ स्थित हेलिपैड में पार्किंग की सुविधा की गई है।
बिरसा चौक से रिंग रोड (सिठियो) जाने वाले वाहनों को सिंह मोड़, चांदनी चौक, धुर्वा गोलचक्कर और वीर कुंवर सिंह चौक के रास्ते होकर जाना होगा। इसके साथ ही धुर्वा से रिंग रोड जाने वाले वाहन भी इसी रास्ते से इस्तेमाल कर सकेंगे।
मेले के दौरान तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कर, शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर और प्रभात तारा तीनमुहान से जगन्नाथपुर बाजार तक कार, आटो, सवारी वाहन और बाइक के एंट्री पर पूरी तरह रोक रहेगी।
इसके अलावा पुराना विधानसभा क्षेत्र से आने वाली बड़ी गाड़ियों और मिनीडोर को शहीद मैदान के पास बनाए गए पार्किंग स्थल पर पार्क करना होगा। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात की स्थिति को देखते हुए जरुरत पड़ने पर अन्य रास्तों पर भी अस्थायी रुप से बदलाव किए जा सकते हैं।
Ranchi Traffic Alert: प्रशासन की लोगों से अपील
वहीं, रांची प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि,यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें। और निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही गाड़ी पार्क करें।




