Giridih Murder Mystery: शादी से पहले मंगेतर की हत्या, दुल्हन निकली कातिल!

Giridih News: गिरिडीह से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। मालूम हो कि, हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे का चर्चित सिया गोयल–केतन अग्रवाल हत्याकांड खूब सुर्खियों में था। जहां, एक युवती ने अपने प्रमी के साथ मिल

Giridih Murder Mystery: शादी से पहले मंगेतर की हत्या, दुल्हन निकली कातिल!

Giridih News: गिरिडीह से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। मालूम हो कि, हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे का चर्चित सिया गोयल–केतन अग्रवाल हत्याकांड खूब सुर्खियों में था। जहां, एक युवती ने अपने प्रमी के साथ मिल कर अपने मंगेतर को गहरी खाई में ढकेल कर, उसकी जान ले ली थी। इसी प्रकार गिरिडीह में भी अपने जीजा के प्यार में पड़ी युवती ने अपने होने वाले पति की जान ले ली। जिसके बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।

Giridih News: क्या है पूरा मामला?

दरअसल, गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र में 7 जुलाई को उर्मिला कुमारी नामक युवती की शादी भिखोडीह गांव निवासी नीरज हाजरा से होने वाली थी। बता दें, नीरज हाजरा राजस्थान में मजदूरी करता था। वह 4 जुलाई को ही राजस्थान से अपने घर लौटा था, लेकिन उसी दिन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। जिसके बाद उसके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, वहीं पुलिस अपहरण का मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई। इसी दौरान बिहार के जुमई के बेला जंगल से एक शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान नीरज हाजरा के रुप में हुई।

Giridih News: दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में

जमुआ पुलिस ने नीरज हाजरा अपहरण और हत्या कांड का खुलासा करते हुए बताया कि, नीरज की होने वाली पत्नी उर्मिला से जब पूछताछ की गई तब उसने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल कर लिया। उर्मिला ने बताया कि, यह शादी उसके और उसके जीजा पासवान उर्फ राजदेव हाजरा के रिश्ते में बाधा बन रही थी, जिसके चलते उन लोगों ने नीरज को रास्ते से हटाने की साजिश रची। वहीं, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए दो चाकू और घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर ली है।


इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहराई से जांच की जा रही है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *