Ranchi में थार चालक की दबंगई, पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर भागा

Ranchi News: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान के पास एक थार चालक की दबंगई सामने आई है। जहां, पुलिस चेकिंग अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने जब थार को रोकने की कोशिश की तो, थार चालक ने पुलिस के ड्राइवर के टक्कर मार दी और मौके

Ranchi में थार चालक की दबंगई, पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर भागा

Ranchi News: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान के पास एक थार चालक की दबंगई सामने आई है। जहां, पुलिस चेकिंग अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने जब थार को रोकने की कोशिश की तो, थार चालक ने पुलिस के ड्राइवर के टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला।

Ranchi News: क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मोरहाबादी मैदान के पार्क प्राइम होटल के पास लालपुर पुलिस रूटीन क्राइम चेकिंग कर रही थी, तभी एक थार जिसका अगला शीशा बुरी तरह टूटा हुआ था, उसे देख पुलिस ने रोकने की कोशिश की। लेकिन थार ड्राइवर नहीं रुका और लालपुर थाना के ड्राईवर राजेश यादव को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

Ranchi News: सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

बताया जा रहा है कि, ड्राईवर राजेश यादव को घटना के दौरान सिर पर चोट आई है। जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना को लेकर सीटी डीएसपी केवी रमन ने बताया कि, आरोपी को पकड़ने के लिए जगह जगह छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जल्द वह पुलिस हिरासत में होगा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *