रांची।। टाटा-रांची एनएच पर मंगलवार को महिलाओं की कार पर हमला करने और चालक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. जिसका विडिओ सोशल मिडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। महिलाओं का आरोप है कि वे कार से जमशेदपुर से हजारीबाग जा रही थ। तभी दशम फॉल थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो सवार दो युवकों ने उनकी कार का पीछा किया। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि युवकों ने उनकी कार को जबरन रोका और कार के शीशे तोड़े. साथ ही चालक के साथ मारपीट की। अचानक हुए इस हमले से महिलाएं घबरा गईं और उन्होंने तुरंत डायल-100 पर फोन कर पुलिस से मदद मांग। महिलाओं का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद करीब 25 मिनट तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
इस दौरान स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा होने लगे, जिसे देखकर दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। बाद में दशम फॉल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित महिलाओं को थाने ले जाकर पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
शरुआती जांच में एक आरोपी की पहचान राजकुमार महतो के रूप में हुई है। जबकि दूसरे युवक भी उसी इलाके का बताया जा रहा है। दोनों की उम्र लगभग 18 से 19 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।




