Giridih News: 25 लाख का इनामी नक्सली अजय महतो गिरफ्तार

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर उर्फ बासुदेव को गिरफ्तार कर लिया है। अजय महतो पर 25 लाख रुपये का इनाम

Giridih News: 25 लाख का इनामी नक्सली अजय महतो गिरफ्तार

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर उर्फ बासुदेव को गिरफ्तार कर लिया है। अजय महतो पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

उसकी गिरफ्तारी से झारखंड में सक्रिय माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका

बताया जाता है कि अजय महतो भाकपा (माओवादी) का सक्रिय सदस्य था और पारसनाथ क्षेत्र में जोनल कमांडर के रूप में काम कर रहा था। वह कुख्यात नक्सली मिसिर बेसरा का करीबी सहयोगी माना जाता है। पुलिस के अनुसार, उसकी गिरफ्तारी से झारखंड में सक्रिय माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

Giridih News: गुप्त सूचना के आधार पर की गई गिरफ्तारी

गिरफ्तारी की कार्रवाई एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हरलाडीह स्थित करमू मांझी के घर में छापेमारी कर की। इस दौरान अजय महतो को दबोच लिया गया, जबकि उसके साथ मौजूद दो अन्य संदिग्ध नक्सलियों को भी हिरासत में लिया गया है। तीनों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

अजय महतो पर 100 से अधिक मामला दर्ज

Giridih News: पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अजय महतो पर हत्या, लेवी वसूली, पुलिस पर हमला, आईईडी ब्लास्ट, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और रंगदारी जैसे 100 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। वह गिरिडीह, बोकारो, धनबाद और हजारीबाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में कई नक्सली घटनाओं का मास्टरमाइंड माना जाता है। उसकी तलाश झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा पुलिस को भी थी।

इसके अलावा, गिरिडीह प्रशासन पहले ही अजय महतो समेत 12 नक्सलियों के खिलाफ देशद्रोह और यूएपीए के तहत मुकदमा चलाने की अनुशंसा कर चुका है, जिसे गृह विभाग से मंजूरी भी मिल चुकी है।

एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि टाइगर की गिरफ्तारी नक्सल संगठन के लिए बड़ा झटका है। पुलिस अब क्षेत्र में सक्रिय अन्य नक्सलियों के खिलाफ अभियान और तेज करेगी। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस कार्रवाई से इलाके में नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने में मदद मिलेगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *