Ranchi News: बेड़ो में गोली मारकर हत्या का मामला सुलझा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News: रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुपुर अखड़ा के पास हुई गोलीबारी में रविन्द्र मुण्डा (घाघरा बरटोली निवासी) की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बेड़ो थाना पुलिस ने विशेष टीम का गठन

Ranchi News: बेड़ो में गोली मारकर हत्या का मामला सुलझा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News: रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुपुर अखड़ा के पास हुई गोलीबारी में रविन्द्र मुण्डा (घाघरा बरटोली निवासी) की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बेड़ो थाना पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया था, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Ranchi News: मुख्य आरोपी विकाश मुण्डा गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी विकाश मुण्डा को दबोच लिया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल और तीन जिंदा गोलियां भी बरामद की गई हैं।

Ranchi News: क्या है मामला?

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग करना चाहता था। इसी दौरान मृतक रविन्द्र मुण्डा ने उसे ऐसा करने से मना किया, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में आकर रविन्द्र मुण्डा को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *