Ranchi Breaking News: रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र स्थित शिवाजी नगर में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे दोनो साथ
जानकारी के मुताबिक, युवती पिछले करीब एक साल से अपने प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों रांची में एक निजी कंपनी में काम करते थे और साथ रह रहे थे।
Ranchi Breaking News: कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली युवती
बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह जब युवक घर पहुंचा तो उसने युवती को कमरे में फंदे से लटका हुआ देखा। इसके बाद उसने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी और युवती को इलाज के लिए रिम्स (RIMS) ले जाया गया। हालांकि, जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंगलवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। अगले दिन युवक ने युवती को कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब वह कमरे पर पहुंचा तो युवती फंदे से लटकी मिली।
Ranchi Breaking News: मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही खेलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत के पीछे की असली वजह क्या है। पुलिस का कहना है कि जांच और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ हो सकेगी।



