Jharkhand News: JPSC की 9 परीक्षाएं स्थगित, आयोग ने जारी की आधिकारिक सूचना

Jharkhand News: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने बड़ा फैसला लेते हुए झारखंड संयुक्त सिविल सेवा मुख्य (लिखित) परीक्षा-2025 सहित कुल 9 परीक्षाओं को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है। इस संबंध में आयोग ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अभ्यर्थियों को जानकारी

JPSC 14th Exam: 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट हो सकता है रद्द, दोबारा परीक्षा के बढ़े आसार

Jharkhand News: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने बड़ा फैसला लेते हुए झारखंड संयुक्त सिविल सेवा मुख्य (लिखित) परीक्षा-2025 सहित कुल 9 परीक्षाओं को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है। इस संबंध में आयोग ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अभ्यर्थियों को जानकारी दी।

परीक्षा स्थगित करने की वजह

आयोग के अनुसार, विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत आयोजित होने वाली संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई 2026 को रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होनी थी। लेकिन सरकार से मिले निर्देश और परीक्षा संचालन में सामने आई गड़बड़ियों के कारण इन परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

नई परीक्षा तिथि बाद में होगी घोषित

JPSC ने कहा है कि सभी स्थगित परीक्षाओं की नई तिथि और संशोधित कार्यक्रम बाद में अलग से जारी किए जाएंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों से केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना पर भरोसा करने की अपील की है।

वेबसाइट पर जारी हुई सूचना

आयोग ने बताया कि परीक्षा स्थगन से संबंधित पूरी जानकारी उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें ताकि नए अपडेट की जानकारी मिल सके।

विवादों के बीच आया फैसला

हाल के दिनों में JPSC की परीक्षाओं को लेकर लगातार विवाद सामने आ रहे थे। अभ्यर्थी परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच आयोग ने नौ परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है। हालांकि आयोग ने अपने आदेश में केवल सरकारी निर्देश और परीक्षा संचालन में आई गड़बड़ियों को ही कारण बताया है।

इन 9 परीक्षाओं को किया गया स्थगित

परीक्षानिर्धारित तिथिपद
झारखंड संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-202525 से 27 जुलाई 2026103
संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (बैकलॉग-2023)1 से 3 अगस्त 20267
संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (बैकलॉग-2025)8 से 10 अगस्त 202645
सिविल जज (जूनियर डिवीजन) लिखित परीक्षा6 से 7 सितंबर 2026138
सहायक लोक अभियोजक (APP) बैकलॉग लिखित परीक्षा8 से 12 सितंबर 202626
इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्री लिखित परीक्षा11 से 12 सितंबर 202614
प्रोजेक्ट मैनेजर लिखित परीक्षा19 से 20 सितंबर 202630
सहायक लोक अभियोजक (APP) रेगुलर लिखित परीक्षा25 से 29 सितंबर 2026134
बॉयलर इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा26 से 27 सितंबर 20265
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *