CJP Protest: छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, पथराव में ACP घायल

CJP Protest: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर के पास बुधवार रात करीब 8:30 बजे छात्रों और पुलिस के बीच अचानक झड़प हो गई। पुलिस के अनुसार, कनॉट प्लेस के टॉल्स्टॉय मार्ग के पास कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरों और बोतलों से हमला किया। इस घटना

Breaking: अब नहीं होगी कार्रवाई! NEET Protest को लेकर दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान

CJP Protest: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर के पास बुधवार रात करीब 8:30 बजे छात्रों और पुलिस के बीच अचानक झड़प हो गई। पुलिस के अनुसार, कनॉट प्लेस के टॉल्स्टॉय मार्ग के पास कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरों और बोतलों से हमला किया। इस घटना में एसीपी (कनॉट प्लेस) विवेक भगत घायल हो गए।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। करीब 15 मिनट तक दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण माहौल रहा, जिसके बाद हालात सामान्य हो गए।

CJP Protest: सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो

घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें कुछ प्रदर्शनकारी हाथों में लाठियां लिए नजर आ रहे हैं। वीडियो में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प भी दिखाई दे रही है। हालांकि, इन वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

CJP Protest: 20 जुलाई को भी हुआ था विवाद

इससे पहले 20 जुलाई को CJP के संसद मार्च के दौरान भी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हुआ था। उस समय प्रदर्शनकारी संसद गेट के करीब पहुंच गए थे, जिसके बाद उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े वीडियो व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *