Ranchi News: BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर उठाए सवाल

Ranchi News: झारखंड में कांग्रेस द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय के घेराव के बाद सियासी माहौल और गर्म हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस के प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई। आदित्य साहू ने कहा कि

Ranchi News: BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर उठाए सवाल

Ranchi News: झारखंड में कांग्रेस द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय के घेराव के बाद सियासी माहौल और गर्म हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस के प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई।

आदित्य साहू ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से किसी भी पार्टी को प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन भाजपा कार्यालय के घेराव के दौरान जिस तरह की घटनाएं हुईं, वह निंदनीय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर पत्थर, डंडे और टमाटर फेंके गए, जिससे कई कार्यकर्ता घायल हुए।

Ranchi News: पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस ने निष्पक्ष भूमिका नहीं निभाई। उनका कहना था कि पुलिस ने केवल भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और दूसरे पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने कहा कि भाजपा इस मामले में एफआईआर दर्ज कराएगी और सरकार से मांग करेगी कि यदि किसी पुलिसकर्मी ने पक्षपातपूर्ण तरीके से काम किया है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही, पत्थरबाजी में शामिल लोगों पर भी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Ranchi News: JPSC और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना

आदित्य साहू ने झारखंड सरकार और कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में पिछले कुछ वर्षों के दौरान JSSC, JPSC और उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षाओं को लेकर लगातार विवाद सामने आए हैं। उन्होंने इन मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई।

Ranchi News: साथ ही उन्होंने JPSC अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग भी उठाई। फिलहाल कांग्रेस की ओर से भाजपा के आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले को लेकर दोनों दलों के बीच राजनीतिक बयानबाजी जारी है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *