Ranchi News: राजधानी रांची के हरमू बाईपास इलाके में गुरुवार को कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ। NEET पेपर लीक और JPSC में कथित अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय के घेराव के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसक हो गया और मौके पर पत्थरबाजी शुरू हो गई।
अंडे, टमाटर और पत्थर चले
प्रदर्शन के दौरान बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं के बीच अंडे, टमाटर, पानी की बोतलें और पत्थर फेंके गए। घटनास्थल पर बिखरे टमाटर, टूटी बोतलें और पत्थर पूरे घटनाक्रम की गंभीरता को दर्शा रहे थे।
A post shared by Vande Bharat Live Tv (@vande.bharat.live.tv)
Ranchi News: पत्थर लगने से पत्रकार घायल
हंगामे के दौरान कवरेज कर रहे एक पत्रकार को पत्थर लग गया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हालात बिगड़ने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Ranchi News: स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने हस्तक्षेप किया और प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। इसके बाद हरमू बाईपास और भाजपा प्रदेश कार्यालय के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
तनावपूर्ण माहौल, पुलिस की निगरानी जारी
कांग्रेस ने NEET पेपर लीक और JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के विरोध में भाजपा कार्यालय घेराव का आह्वान किया था। प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त कर रही है।



