Jamshedpur News: डिमना लेक में डूबने से MGM मेडिकल कॉलेज के दो इंटर्न डॉक्टरों की मौत

Jamshedpur News: झारखंड के जमशेदपुर स्थित डिमना लेक में एक दर्दनाक हादसे में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो इंटर्न डॉक्टरों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान समीर लाल और सक्षम सिंह के रूप में हुई है। दोनों वर्ष 2020 बैच के इंटर्न

Jamshedpur News: डिमना लेक में डूबने से MGM मेडिकल कॉलेज के दो इंटर्न डॉक्टरों की मौत

Jamshedpur News: झारखंड के जमशेदपुर स्थित डिमना लेक में एक दर्दनाक हादसे में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो इंटर्न डॉक्टरों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान समीर लाल और सक्षम सिंह के रूप में हुई है। दोनों वर्ष 2020 बैच के इंटर्न डॉक्टर थे। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज और परिजनों में शोक की लहर है।

तीन दोस्त पहुंचे थे डिमना लेक

जानकारी के अनुसार, 2020 बैच के तीन इंटर्न डॉक्टर समीर लाल, सक्षम सिंह और डॉ. यश डिमना लेक घूमने और नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान एक मोबाइल फोन गहरे पानी में गिर गया।

बताया जा रहा है कि मोबाइल निकालने और एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में समीर और सक्षम गहरे पानी में डूब गए, जबकि तीसरे साथी डॉ. यश सुरक्षित बाहर निकल आए।

Jamshedpur News: पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव झील से बाहर निकाले गए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Jamshedpur News: पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों की भावुक अपील

हादसे की खबर मिलते ही समीर लाल के परिजन जमशेदपुर के काशीडीह स्थित घर से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहीं सक्षम सिंह के परिजन डाल्टनगंज से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए।

गहरे सदमे में होने के कारण समीर के परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बताया कि अप्राकृतिक मृत्यु के मामलों में कानून के अनुसार पोस्टमार्टम कराना अनिवार्य होता है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *