सिंदरी में पुलिस व्यवस्था की समीक्षा, आईजी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

धनबाद: बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने शनिवार को धनबाद जिले के सिंदरी अनुमंडल पुलिस कार्यालय का दौरा कर पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अनुमंडल के सभी थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, अपराध

धनबाद: बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने शनिवार को धनबाद जिले के सिंदरी अनुमंडल पुलिस कार्यालय का दौरा कर पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अनुमंडल के सभी थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की।

सिंदरी पहुंचने पर आईजी का धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), सिटी एसपी और सिंदरी के एसडीपीओ ने स्वागत किया। इसके बाद पुलिस जवानों ने उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया। स्वागत कार्यक्रम के उपरांत आईजी सीधे समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

बैठक के दौरान उन्होंने प्रत्येक थाना क्षेत्र की स्थिति का आकलन करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष बल दिया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जाए।

आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों का समय पर निपटारा किया जाए और पुलिस का व्यवहार जनसामान्य के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह होना चाहिए। उन्होंने बेहतर पुलिसिंग के लिए टीमवर्क, त्वरित कार्रवाई और जवाबदेही को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैठक में विभागीय जांच से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई और अधिकारियों को सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

रिपोर्ट: नीतीश, धनबाद

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *