रामगढ़ में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 13 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

पतरातू ( रामगढ़ ) : रामगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 पुड़िया ब्राउन शुगर, इलेक्ट्रॉनिक

पतरातू ( रामगढ़ ) : रामगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 पुड़िया ब्राउन शुगर, इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल तराजू, एक मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की एक बाइक बरामद की है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

एसडीपीओ पतरातू कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 24 जुलाई को पुलिस अधीक्षक रामगढ़ को सूचना मिली थी कि कुछ युवक अवैध ब्राउन शुगर की खेप लेकर पतरातू क्षेत्र में बिक्री के लिए आने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ पतरातू के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर संभावित स्थान पर घेराबंदी की। जांच के दौरान तीन संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से ब्राउन शुगर, डिजिटल वजन मशीन, मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद हुई।

ये सामान हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से—

  • 13 पुड़िया ब्राउन शुगर (करीब 1.365 ग्राम)
  • एक इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल वजन मशीन
  • एक मोबाइल फोन
  • बिना नंबर प्लेट की एक बजाज मोटरसाइकिल

बरामद कर जब्त कर लिया।

तीनों आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें प्रशांत आनंद उर्फ विक्की (26 वर्ष), अभय ठाकुर (27 वर्ष) तथा राहुल कुमार रविदास (25 वर्ष) शामिल हैं। तीनों पतरातू थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

इस संबंध में पतरातू थाना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि ब्राउन शुगर की आपूर्ति कहां से की जा रही थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

अभियान रहेगा जारी

रामगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़कर आगे भी कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

रिपोर्ट: रघुनंदन प्रसाद | भुरकुंडा (रामगढ़)

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *