National News: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद जोशी को सौंप दी है। प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने आधिकारिक आदेश जारी कर उन्हें उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार (Additional Charge) दिया है।
शिक्षा मंत्रालय का काम भी संभालेंगे प्रह्लाद जोशी
राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रह्लाद जोशी अब अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ शिक्षा मंत्रालय का काम भी संभालेंगे। इसका मतलब है कि उनके पास पहले से मौजूद मंत्रालयों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, बल्कि शिक्षा मंत्रालय को अतिरिक्त रूप से जोड़ा गया है।
इस बदलाव के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक और शैक्षणिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल सरकार ने स्थायी नियुक्ति से पहले यह अंतरिम व्यवस्था लागू की है।



