Chaibasa News: प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह? चाचा और पत्नी पर युवक की हत्या का आरोप

Chaibasa News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के मंझारी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। कुंदरूगुद्र गांव स्थित महली बंधा तालाब के पास एक युवक का गला कटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान

Chaibasa News: प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह? चाचा और पत्नी पर युवक की हत्या का आरोप

Chaibasa News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के मंझारी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। कुंदरूगुद्र गांव स्थित महली बंधा तालाब के पास एक युवक का गला कटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय लक्ष्मण बिरुवा के रूप में हुई है।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि लक्ष्मण की हत्या उसके सगे चाचा और उसकी पत्नी ने मिलकर की। आरोप है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव के दोनों हाथ रस्सी से बांधकर तालाब में फेंक दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Chaibasa News: प्रेम संबंध को लेकर लगाया हत्या का आरोप

मृतक के छोटे भाई राकेश बिरुवा का आरोप है कि लक्ष्मण मजदूरी के लिए बाहर रहता था। इसी दौरान उसकी पत्नी और उसके सगे चाचा गंगाराम बिरुवा के बीच पिछले करीब एक महीने से प्रेम संबंध चल रहा था।

राकेश ने यह भी दावा किया कि गंगाराम का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह पहले भी हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। परिवार का आरोप है कि इसी रिश्ते के चलते लक्ष्मण की हत्या की गई।

Chaibasa News: घर से बुलाकर ले गया, फिर नहीं लौटा

परिजनों के अनुसार, घटना से एक दिन पहले लक्ष्मण के साथ मारपीट भी हुई थी। इसके बाद शुक्रवार को गंगाराम बिरुवा और गांव के ही शारदा बिरुवा उसे बाइक पर अपने साथ ले गए। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा।

रविवार सुबह गांव के बच्चे तालाब में नहाने पहुंचे तो उन्होंने पानी में शव देखा। ग्रामीणों ने जब शव बाहर निकाला तो उसके दोनों हाथ रस्सी से बंधे थे और गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। इसके बाद मृतक की पहचान लक्ष्मण बिरुवा के रूप में हुई।

एक आरोपी हिरासत में, जांच जारी

मामले की जांच कर रही पुलिस ने गांव के ही शारदा बिरुवा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मंझारी थाना प्रभारी दिलीप सहाय मांझी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *