Bankipur By Poll: वोटिंग के बीच फर्जी मतदान को लेकर बढ़ा विवाद, BJP और जन सुराज आमने-सामने

Bankipur By Poll: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई इस सीट पर सभी की नजरें टिकी हैं। खासकर इसलिए क्योंकि

Bankipur By Poll: वोटिंग के बीच फर्जी मतदान को लेकर बढ़ा विवाद, BJP और जन सुराज आमने-सामने

Bankipur By Poll: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई इस सीट पर सभी की नजरें टिकी हैं। खासकर इसलिए क्योंकि जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर खुद चुनाव मैदान में हैं।

मतदान के दौरान भाजपा ने चुनाव आयोग को लिखित शिकायत देकर फर्जी मतदान की आशंका जताई है। वहीं जन सुराज पार्टी ने आरोप लगाया है कि उसके कई नेताओं को मतदान से पहले अवैध रूप से हिरासत में लिया गया।

Bankipur By Poll: BJP ने चुनाव आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग

भाजपा के राज्य महासचिव नितिन अभिषेक ने रिटर्निंग ऑफिसर को दिए पत्र में आरोप लगाया कि जन सुराज पार्टी से जुड़े कुछ लोग फर्जी मतदान कर चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा ने मांग की है कि हर मतदाता का EPIC ID (मतदाता पहचान पत्र) और वोटर लिस्ट में दर्ज नाम का सख्ती से मिलान किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके।

जन सुराज का पलटवार, नेताओं को हिरासत में लेने का आरोप

Bankipur By Poll: दूसरी ओर जन सुराज पार्टी ने दावा किया कि मतदान से पहले उसके 16 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि नेताओं को अलग-अलग थानों में रखा गया और उनके ठिकाने की जानकारी भी नहीं दी गई।

प्रशांत किशोर ने कहा कि देर रात तक वह और पार्टी के अन्य नेता अलग-अलग थानों का चक्कर लगाते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले नेताओं को दानापुर ले जाया गया और बाद में वहां से भी स्थानांतरित कर दिया गया।

Bankipur By Poll: नतीजों पर पूरे बिहार की नजर

बांकीपुर उपचुनाव को बिहार की राजनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। एक तरफ भाजपा अपनी सीट बचाने की कोशिश में है, वहीं दूसरी ओर प्रशांत किशोर इस चुनाव के जरिए अपनी राजनीतिक ताकत साबित करने की चुनौती का सामना कर रहे हैं। ऐसे में मतदान के बीच लगे आरोप-प्रत्यारोप ने चुनावी माहौल को और गर्मा दिया है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *