Ranchi में जगह जगह चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर भड़कीं मेयर रोशनी खलखो, कहा…

Ranchi News: रांची नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर मेयर रोशनी खालको ने निगम प्रशासन और अधिकारियों के कार्यशैली पर कड़ी नाराज़गी जताई है। मेयर ने आरोप लगाया कि शहर में जहां-जहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है, उसकी कोई जानकारी

Ranchi में जगह जगह चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर भड़कीं मेयर रोशनी खलखो, कहा...

Ranchi News: रांची नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर मेयर रोशनी खालको ने निगम प्रशासन और अधिकारियों के कार्यशैली पर कड़ी नाराज़गी जताई है। मेयर ने आरोप लगाया कि शहर में जहां-जहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है, उसकी कोई जानकारी उन्हें पहले से नहीं दी जाती। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से अचानक पता चलता है कि किसी इलाके में निगम का बुलडोजर चल रहा है। जब वह मौके पर पहुंचती हैं तो अधिकारी वहां से हटकर किसी दूसरे स्थान पर कार्रवाई शुरू कर चुके होते हैं।

Ranchi News: “मेरी छवि धूमिल करने की हो रही कोशिश”

मेयर रोशनी खालको ने कहा कि नगर निगम भवन में क्या निर्णय लिए जा रहे हैं, इसकी भी उन्हें जानकारी नहीं दी जाती। उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ पदाधिकारी जानबूझकर उन्हें अंधेरे में रख रहे हैं और उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम की कार्रवाई पारदर्शी होनी चाहिए और जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर ही अभियान चलाया जाना चाहिए। अब मेयर के इस बयान के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक समन्वय को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *