Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची स्थित डोरंडा कॉलेज (Doranda College) में मंगलवार को छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज गेट के बाहर एकत्र हुए और विरोध दर्ज कराते हुए मानव शृंखला बनाई। इस दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।
Ranchi News: सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि कॉलेज प्रशासन ने यूजी (UG) और पीजी (PG) पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या कम कर दी है, जिससे बड़ी संख्या में छात्र प्रवेश से वंचित हो सकते हैं। छात्रों ने सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग की।
A post shared by Vande Bharat Live Tv (@vande.bharat.live.tv)
परीक्षा फीस जमा कराने के बावजूद अब तक परीक्षा नहीं हुई
Ranchi News: इसके अलावा छात्रों ने आरोप लगाया कि चौथे सेमेस्टर की परीक्षा फीस जमा कराने के बावजूद अब तक परीक्षा आयोजित नहीं की गई है। उनका कहना है कि परीक्षा में लगातार हो रही देरी के कारण उनका शैक्षणिक सत्र प्रभावित हो रहा है और भविष्य की पढ़ाई तथा करियर पर भी इसका असर पड़ सकता है।
प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। कुछ देर बाद यातायात भी सामान्य हो गया। फिलहाल, इस मामले में कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। छात्र अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग कर रहे हैं।



