Ranchi Traffic Police का बड़ा Action! जुलाई में 1.20 लाख लोगों का कटा चालान, करोड़ों का जुर्माना

Ranchi News: राजधानी रांची में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुलाई 2026 में बड़ा अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 1 जुलाई से 31 जुलाई तक शहर के सभी ट्रैफिक थाना क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान संचालित किया गया।

Ranchi Traffic Police का बड़ा Action! जुलाई में 1.20 लाख लोगों का कटा चालान, करोड़ों का जुर्माना

Ranchi News: राजधानी रांची में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुलाई 2026 में बड़ा अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 1 जुलाई से 31 जुलाई तक शहर के सभी ट्रैफिक थाना क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। इस दौरान दोपहिया, चारपहिया, ऑटो और टोटो समेत विभिन्न वाहनों की सघन जांच की गई।

एक महीने में 1.20 लाख से ज्यादा चालान

Ranchi Traffic Police ने अभियान के दौरान 1,20,197 चालान जारी किए। वहीं गंभीर उल्लंघनों से जुड़े 1,015 मामलों में अभियोजन के लिए न्यायालय में कार्रवाई की गई। चालान के जरिए कुल 7 करोड़ 80 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

बिना हेलमेट और No Parking सबसे बड़ी समस्या

आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर हुई। इस श्रेणी में 51,055 चालान काटे गए। वहीं नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने के 56,032 मामले सामने आए, जो शहर में अवैध पार्किंग की गंभीर समस्या को दर्शाते हैं।

इन नियमों के उल्लंघन पर भी हुई कार्रवाई

Ranchi Traffic Police ने अन्य उल्लंघनों पर भी सख्ती दिखाई

  • रेड लाइट जंप – 4,471 चालान
  • ओवरस्पीड – 2,367 चालान
  • नो एंट्री उल्लंघन – 1,547 चालान
  • बिना ड्राइविंग लाइसेंस
  • ट्रिपल राइडिंग
  • बिना सीट बेल्ट
  • गलत दिशा में वाहन चलाना
  • प्रेशर हॉर्न
  • मॉडिफाइड साइलेंसर
  • ब्लैक फिल्म
  • प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं होना

कई गंभीर मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

Ranchi Traffic Police ने की नियमों का पालन करने की अपील

Ranchi Traffic Police ने लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और रेड लाइट व नो एंट्री जैसे नियमों का उल्लंघन नहीं करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *