Phuket से दिल्ली आ रही Air India Flight में अफरा-तफरी, टर्बुलेंस में 12 घायल

National News: थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही Air India Flight AI2379 मंगलवार को उड़ान के दौरान तेज टर्बुलेंस (हवा के तेज झटकों) की चपेट में आ गई। अचानक विमान बुरी तरह हिलने लगा और कुछ फीट नीचे आ गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी

Phuket से दिल्ली आ रही Air India Flight में अफरा-तफरी, टर्बुलेंस में 12 घायल

National News: थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही Air India Flight AI2379 मंगलवार को उड़ान के दौरान तेज टर्बुलेंस (हवा के तेज झटकों) की चपेट में आ गई। अचानक विमान बुरी तरह हिलने लगा और कुछ फीट नीचे आ गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पायलट ने सूझबूझ से स्थिति संभालते हुए विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई।

12 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

इस घटना में 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें यात्री और केबिन क्रू के सदस्य शामिल हैं। सभी घायलों को पहले दिल्ली एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर में प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें से 7 लोगों को वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल किसी के गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यात्री ने बताया- 2 से 3 मिनट तक जोर-जोर से हिलता रहा विमान

Air India Flight में मौजूद एक यात्री ने बताया कि उड़ान भरने के करीब डेढ़ घंटे बाद अचानक तेज झटके शुरू हो गए। उस समय अधिकांश यात्री सो रहे थे। विमान करीब 2 से 3 मिनट तक लगातार ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं हिलता रहा, जिससे कई लोग अपनी सीटों से उछल गए।

यात्री के मुताबिक, 15 से 20 लोगों को अपेक्षाकृत ज्यादा चोटें आईं, जबकि अधिकांश यात्रियों को मामूली चोट लगी। फ्लाइट में 100 से अधिक लोग सवार थे।

Air India Flight की छत के पैनल में दिखीं दरारें

घटना के बाद सामने आई तस्वीरों में विमान के केबिन की छत (सीलिंग पैनल) में दरारें दिखाई दीं। वहीं कुछ एयर होस्टेस और यात्रियों के गर्दन, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। कई घायलों को व्हीलचेयर और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

क्या होता है टर्बुलेंस?

टर्बुलेंस वह स्थिति होती है जब हवा का बहाव अचानक बदल जाता है, जिससे विमान को तेज झटके लगते हैं। इस दौरान विमान कुछ समय के लिए ऊपर-नीचे या दाएं-बाएं हिल सकता है। हालांकि आधुनिक विमान ऐसे झटकों को सहने के लिए डिजाइन किए जाते हैं और पायलटों को इससे निपटने की विशेष ट्रेनिंग दी जाती है। फिलहाल एयर इंडिया और संबंधित एजेंसियां घटना की जांच में जुटी हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *