Bokaro News: बोकारो में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! मृत शिक्षक के नाम पर लाखों की हेराफेरी

Bokaro News: झारखंड के बोकारो जिले में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। पेटरवार प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सदमाकला में वर्ष 2021 में दिवंगत हो चुके एक शिक्षक के नाम पर कथित तौर पर लाखों रुपये का भुगतान कर

Bokaro News: बोकारो में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! मृत शिक्षक के नाम पर लाखों की हेराफेरी

Bokaro News: झारखंड के बोकारो जिले में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। पेटरवार प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सदमाकला में वर्ष 2021 में दिवंगत हो चुके एक शिक्षक के नाम पर कथित तौर पर लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया। मामले के सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

Bokaro News: क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021 में निधन हो चुके शिक्षक संतोष कुमार शर्मा के नाम पर तीन अलग-अलग बिल तैयार कर कुल ₹14,65,740 का भुगतान किया गया। आरोप है कि विद्यालय के बिलिंग प्रभारी मुकेश कुमार ने यह राशि अपने बैंक खाते में स्थानांतरित करा ली।

Bokaro News: बताया जा रहा है कि तीनों बिल क्रमशः ₹5,16,607, ₹4,31,852 और ₹5,17,281 के थे। प्रारंभिक जांच में वित्तीय अनियमितता के संकेत मिलने के बाद संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

हालांकि, अब तक इस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त (DC) के निर्देश पर स्थापना उप समाहर्ता को जांच समिति गठित करने का आदेश दिया गया है।

Bokaro News: जांच के लिए कमेटी गठित की जा रही

जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) अतुल चौबे ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की जा रही है। उन्होंने पुष्टि की कि आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद यदि किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *