Jharkhand News: नेमरा में शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण, भावुक हुए CM हेमंत सोरेन

Jharkhand News: झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर मंगलवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धासुमन

Jharkhand News: नेमरा में शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण, भावुक हुए CM हेमंत सोरेन

Jharkhand News: झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर मंगलवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई वरिष्ठ नेता रहें मौजूद

Jharkhand News: कार्यक्रम में शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, जेएमएम विधायक अमित महतो, रामगढ़ विधायक ममता देवी सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Jharkhand News: शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

प्रतिमा के अनावरण के बाद सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। पूरे कार्यक्रम के दौरान भावुक माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने गुरुजी के योगदान को याद किया।

शिबू सोरेन को झारखंड आंदोलन के प्रमुख स्तंभों में गिना जाता है। उनके नेतृत्व और संघर्ष ने अलग झारखंड राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पहली पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को भी याद किया गया।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *