Ranchi News: रामगढ़ से विवाहिता के कथित अपहरण का मामला, पुलिस जांच में जुटी

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के कांके प्रखंड स्थित होचर गांव से जुड़े एक कथित अपहरण के मामले ने स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज कर दी है। आरोप है कि रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में विवाहिता के रूप में रह रही एक

Ranchi News: रामगढ़ से विवाहिता के कथित अपहरण का मामला, पुलिस जांच में जुटी

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के कांके प्रखंड स्थित होचर गांव से जुड़े एक कथित अपहरण के मामले ने स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज कर दी है। आरोप है कि रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में विवाहिता के रूप में रह रही एक युवती को होचर गांव के रहने वाले एक युवक ने कथित रूप से अपने साथ ले गया। मामले में भुरकुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, घटना के बाद उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता विवेक प्रताप सिंह से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने स्थानीय प्रशासन, रामगढ़ पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की।

पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग

विवेक प्रताप सिंह ने कहा कि यह मामला एक विवाहिता से जुड़ा होने के कारण अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने रामगढ़ पुलिस से रांची पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर मामले की निष्पक्ष जांच करने और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

Ranchi News: ग्रामीणों में नाराजगी

घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि पुलिस को तथ्यों के आधार पर जल्द कार्रवाई करनी चाहिए ताकि स्थिति सामान्य हो सके।

पुलिस जांच जारी

Ranchi News: फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अभी तक मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *