Jharkhand Weather News: झारखंड में मौसम का कहर! 2 दिन तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand Weather News: झारखंड में मानसून सक्रिय है। राज्य में आने वाले दिनों में बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर दिखने को मिलेगा है। जिस वजह से रांची, पलामू, कोडरमा, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जैसे जिलों में झमाझम बारिश होने

Jharkhand Weather News: झारखंड में मौसम का कहर! 2 दिन तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand Weather News: झारखंड में मानसून सक्रिय है। राज्य में आने वाले दिनों में बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर दिखने को मिलेगा है। जिस वजह से रांची, पलामू, कोडरमा, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जैसे जिलों में झमाझम बारिश होने का अनुमान है।

Jharkhand Weather News: 17 जुलाई को भी नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने 16 जुलाई को राज्य के अधिकतर जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश,आसमानी बिजली (वज्रपात) और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। ताजा पूर्वानुमान के अनुसार रांची, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेल-खरसांवा जैसे जिलों मे बारिश होने की अधिक उम्मीद है। वहीं यह सिलसिला 17 जुलाई को भी नहीं थमने वाला है। गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा और रांची सहित राज्य के कई जिलों में कल भी भारी बारिश होगी। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है।

Jharkhand Weather News: मौसम विभाग की अपील

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बारिश होने से लोगों को चिप-चिपी यानी उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि, इस दौरान खुलें मैदानों, बिजली के खंभों, और नदी-नाले से दूर रहें। जरुरी ना हो तो घर पर ही रहें। सतर्क रहें और आवश्यक सावधानी बरतें।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *