Ranchi News: राजधानी रांची से स्ट्रीट वेंडरों के लिए खुशखबरी आ रही है। मोराबादी मैदान से हटाए गए स्ट्रीट वेंडर्स को रांची नगर निगम ने टैगोर हिल के पास पुर्नस्थापित करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य सारे स्ट्रीट वेंडरों को व्यवस्थित और स्थायी व्यापारिक स्थान उपलब्ध कराना है। जिससे उनकी आजीविका भी सुरक्षित रहे और यातायात सुचारु रुप से चलता रहें।
मेयर और डिप्टी मेयर ने जगह का किया निरीक्षण
Ranchi News: बता दें, मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने टैगोर हिल के पास जगह का निरीक्षण किया और वेंडरों से बात-चीत कर उनसे उनकी समस्याएं, आवश्यकताएं और सुझाव सुने। निरीक्षण के दौरान भारी संख्या में स्ट्रीट वेंडर्स मौजूद रहें, उन सब लोगों ने टैगोर हिल के पास अपनी दुकानें लगाने के लिए सहमति भी जताई। वेंडर्स का कहना है कि, उन्हें स्थायी स्थान चाहिए व्यापार के लिए, ताकि उनकी आजीविका सुरक्षित रहें।
Ranchi News: जल्द ही नए स्थान पर कारोबार शुरू कर पाएंगे वेंडर्स
वहीं, इसको लेकर नगर निगम ने, साफ किया कि उनका उद्देश्य किसी आजीविका छीनना नहीं है। बल्कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। आगे निगम ने बताया कि, प्रस्तावित वेंडिंग जोन में आवश्यक आधारभूत सुविधाएं जल्द से जल्द विकसित करने की तैयारी शुरु कर दी गई है। उन्होनें वेंडर्स को आश्वासन दिया है कि वें जल्द ही नए स्थान पर कारोबार शुरू कर पाएंगे।




