Ranchi Raid News: अपर बाजार में कई दुकानों में छापेमारी, दुकानदारों पर हुई कार्रवाई

Ranchi Raid News: झारखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। बता दें राज्य सरकार ने पिछले साल 2025 में पूरे झारखंड में अधिसूचना जारी करते हुए गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया था। लेकिन, फिर भी राज्य

Ranchi Raid News: अपर बाजार में कई दुकानों में छापेमारी, दुकानदारों पर हुई कार्रवाई

Ranchi Raid News: झारखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। बता दें राज्य सरकार ने पिछले साल 2025 में पूरे झारखंड में अधिसूचना जारी करते हुए गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया था। लेकिन, फिर भी राज्य में गुटखा जैसे नशीले पदार्थ धड़ल्ले से बिक रहें है।

अपर बाजार के कई दुकानों में एक साथ छापेमारी

वहीं, राजधानी रांची में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ जिला प्रशासन ने अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि, रांची के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र अपर बाजार में मंगलवार रात जिला स्वास्थ्य समिति की टीम ने कई दुकानों में एक साथ छापेमारी की है। जहां, छापेमारी के दौरान कई दुकानों से ई-सिगरेट, गांजा और अन्य प्रतिबंधित नशीले पदार्थ बरामद हुए। जिसके बाद प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त रुख अपनाते हुए, कई दुकानदारों पर जुर्माना लगाया।

Ranchi Raid News: दुकानदार पर 1,000 रुपये का जुर्माना

बता दें, रांची के अपर बाजार में छह से अधिक दुकानों में स्वास्थ्य विभाग की टीम के छापेमारी से इलाके में दहशत फैल गई। इस दौरान इन दुकानों से बरामद किए गए इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट (ई-सिगरेट), गांजा और अन्य प्रतिबंधित नशीले पदार्थ को अधिकारियों को जब्त कर लिया। और सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के नियमों का उल्लंघन करने कि लिए प्रत्येक दुकानदार पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया। जिसको अधिकारियों ने मौके पर ही चालान काटकर जुर्माना वसूला।

अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

Ranchi Raid News: इस संबंध में, स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि, अपर बाजार क्षेत्र में लंबे समय से अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री की शिकायतें आ रही थी। जिनको गंभीरते से लेते एसडीओ के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। अधिकारियों का कहना है कि, राज्य में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों और अवैध कारोबार पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *