Ranchi News: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की तस्करी करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से पुलिस ने 2.836 किलोग्राम अफीम, दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि, कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है।
दो संदिग्ध युवक पुलिस हिरासत में
बता दें, बुधवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग मोटरसाइकिल से अफीम लेकर बिक्री के लिए जा रहे हैं। तभी ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और नामकुम थाना पुलिस की विशेष टीम ने मौके पर छापेमारी की। और रांची-टाटा रोड स्थित बाजार क्षेत्र के पास वाहन जांच अभियान चलाकर दो संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। जिनके पास से भारी मात्रा में अफीम बरामद की गई।
Ranchi News: आरोपियों की पहचान
मामले को लेकर नामकुम थाना पुलिस ने बताया कि, वाहन जांच अभियान के दौरान दोनों आरोपी पुलिस को देख कर भाग रहें थें, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ, जिसकी जांच में वह अफीम निकला। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोलंगा मुंडा और विजय मुंडा के रूप में हुई है। दोनों नामकुम थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहें है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
Ranchi News: पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी गोलंगा मुंडा का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ नामकुम थाना में मामला दर्ज है।




