Jharkhand News: 60 लाख के इनामी 16 माओवादी करेंगे आत्मसमर्पण, सरकार को बड़ी सफलता

Jharkhand News: झारखंड में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच सुरक्षा बलों और राज्य सरकार को बड़ी सफलता मिलने जा रही है। जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई को 16 कुख्यात माओवादी सामूहिक रूप से आत्मसमर्पण करेंगे। इन सभी पर मिलाकर ₹60 लाख

Jharkhand News: 60 लाख के इनामी 16 माओवादी करेंगे आत्मसमर्पण, सरकार को बड़ी सफलता

Jharkhand News: झारखंड में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच सुरक्षा बलों और राज्य सरकार को बड़ी सफलता मिलने जा रही है। जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई को 16 कुख्यात माओवादी सामूहिक रूप से आत्मसमर्पण करेंगे। इन सभी पर मिलाकर ₹60 लाख का इनाम घोषित है।

15 लाख का इनामी रिजनल कमांडर भी करेगा सरेंडर

आत्मसमर्पण करने वालों में सबसे बड़ा नाम 15 लाख रुपये के इनामी रिजनल कमांडर संतोष उर्फ गांधी का है। इसके अलावा 10-10 लाख रुपये के इनामी तीन जोनल कमांडर, 5-5 लाख रुपये के इनामी तीन सब-जोनल कमांडर, छह एरिया कमांडर और संगठन के तीन निचले स्तर के कैडर भी हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होंगे।

Jharkhand News: सरकार की पुनर्वास नीति का असर

बताया जा रहा है कि झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति और पुलिस-सुरक्षा बलों के लगातार अभियान का असर अब साफ दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ समय से कई माओवादी संगठन छोड़कर सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं।

Jharkhand News: माओवाद के खिलाफ अभियान जारी

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि राज्य में माओवाद के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आवश्यक सहायता और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर नया जीवन शुरू कर सकें।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *