Ranchi News: रांची में हॉकी खेलते हुए प्रदर्शन, असुंता लकड़ा के समर्थन में सड़क पर उतरे लोग

Ranchi News: राजधानी रांची में शनिवार को पूर्व भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान और ओलंपियन असुंता लकड़ा के समर्थन में खिलाड़ियों और विभिन्न आदिवासी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अल्बर्ट एक्का चौक पर एकत्र होकर हॉकी झारखंड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भोलानाथ सिंह

Ranchi News: रांची में हॉकी खेलते हुए प्रदर्शन, असुंता लकड़ा के समर्थन में सड़क पर उतरे लोग

Ranchi News: राजधानी रांची में शनिवार को पूर्व भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान और ओलंपियन असुंता लकड़ा के समर्थन में खिलाड़ियों और विभिन्न आदिवासी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अल्बर्ट एक्का चौक पर एकत्र होकर हॉकी झारखंड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भोलानाथ सिंह का पुतला दहन किया।

उच्चस्तरीय जांच और कार्यकारिणी भंग करने की मांग

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने हॉकी झारखंड के अध्यक्ष पर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। साथ ही, हाल ही में गठित हॉकी झारखंड की नई कार्यकारिणी को भंग करने की भी मांग उठाई।

Ranchi News: खिलाड़ियों के सम्मान की उठाई आवाज

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और ओलंपियन मनोहर टोपनो ने कहा कि हॉकी झारखंड में खिलाड़ियों को सम्मानजनक माहौल नहीं मिल रहा है। उनका आरोप है कि खिलाड़ियों के साथ लगातार दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

आदिवासी संगठनों ने दिया समर्थन

प्रदर्शन में शामिल सामाजिक कार्यकर्ताओं और आदिवासी संगठनों ने कहा कि असुंता लकड़ा ने देश और झारखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। ऐसे में उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पूरा आदिवासी समाज असुंता लकड़ा के साथ खड़ा है और खिलाड़ियों के सम्मान से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Ranchi News: राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में जल्द उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को पूरे झारखंड में विस्तारित किया जाएगा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *