Ranchi News: रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अशोक नगर में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समीर खान उर्फ कबीर खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित उसके ससुराल से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया।
Ranchi News: 400 ग्राम सोने और मोती के आभूषण बरामद
सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 400 ग्राम सोने और मोती के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद गहनों की अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹65 लाख बताई जा रही है।
Ranchi News: इससे पहले जांच के दौरान पुलिस चोरी में इस्तेमाल की गई कार, ₹17.36 लाख नकद और अन्य कीमती आभूषण भी बरामद कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस वारदात में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। पुलिस अब चोरी के पूरे नेटवर्क और बरामद सामान के संबंध में आगे की जांच कर रही है।



