Jharkhand News: श्रावणी मेले से पहले झारखंड हाई अलर्ट! बाबा धाम की सुरक्षा बढ़ाई गई

Jharkhand News: सावन महीने में शुरू होने वाले देश के प्रमुख कांवर मेलों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। संभावित आतंकी खतरे के खुफिया इनपुट मिलने के बाद झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथधाम

Jharkhand News: श्रावणी मेले से पहले झारखंड हाई अलर्ट! बाबा धाम की सुरक्षा बढ़ाई गई

Jharkhand News: सावन महीने में शुरू होने वाले देश के प्रमुख कांवर मेलों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। संभावित आतंकी खतरे के खुफिया इनपुट मिलने के बाद झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथधाम में आयोजित होने वाले राजकीय श्रावणी मेला 2026 को देखते हुए पुलिस, खुफिया विभाग और प्रशासन ने विशेष निगरानी शुरू कर दी है।

गृह मंत्रालय के अधीन स्पेशल इंटेलिजेंस ब्यूरो (SIB), रांची से मिले गोपनीय इनपुट के आधार पर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों, रेल पुलिस और संबंधित सुरक्षा इकाइयों को सतर्क रहने का निर्देश जारी किया है। सुरक्षा निर्देश को ‘मैटर मोस्ट अर्जेंट’ श्रेणी में जारी किया गया है।

Jharkhand News: देवघर श्रावणी मेला और कांवर यात्रा पर विशेष निगरानी

खुफिया एजेंसियों के अनुसार सावन के दौरान होने वाले बड़े धार्मिक आयोजनों और भीड़भाड़ वाले इलाकों को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। इसी को देखते हुए देवघर श्रावणी मेला और हरिद्वार कांवर यात्रा जैसे प्रमुख आयोजनों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रवेश मार्ग और श्रद्धालुओं के ठहरने वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए खुफिया नेटवर्क को भी सक्रिय किया गया है।

संदिग्ध संगठनों और सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर

Jharkhand News: सुरक्षा एजेंसियों को आतंकी और कट्टरपंथी संगठनों की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है। इनपुट के अनुसार ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप पर फैलाए जा रहे संदिग्ध संदेशों और गतिविधियों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

एजेंसियों को अल-कायदा से जुड़े नेटवर्क, लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और खालिस्तानी समर्थक संगठनों जैसी गतिविधियों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

मेला क्षेत्र में पानी और खाद्य सामग्री की भी होगी जांच

श्रावणी मेले में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा केवल भीड़ वाले स्थानों तक सीमित नहीं रहेगी। प्रशासन को पेयजल केंद्रों, अस्थायी शिविरों, भोजनालयों और खाद्य दुकानों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली खाद्य सामग्री और पानी की गुणवत्ता के साथ-साथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है।

दुमका प्रशासन ने भी जारी किया सुरक्षा अलर्ट

विशेष शाखा के निर्देश के बाद दुमका जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा तैयारियों को लेकर अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है। उपायुक्त कार्यालय की गोपनीय शाखा की ओर से पुलिस अधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों, बीडीओ और अंचल अधिकारियों को जरूरी सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की पहली प्राथमिकता

हर साल सावन के महीने में देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए देवघर पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश और निकास व्यवस्था, संदिग्ध वस्तुओं की जांच और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत करने की तैयारी की है।

सुरक्षा एजेंसियों ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और किसी भी तरह की लापरवाही न हो।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *