Voter List Revision 2026: मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम अंतिम चरण में, 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

Voter List Revision 2026: वर्ष 2026 की मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, राज्य के लगभग सभी मतदाताओं तक इन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचा दिए गए हैं और बड़ी संख्या में प्राप्त फॉर्म का

Voter List Revision 2026: मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम अंतिम चरण में, 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

Voter List Revision 2026: वर्ष 2026 की मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, राज्य के लगभग सभी मतदाताओं तक इन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचा दिए गए हैं और बड़ी संख्या में प्राप्त फॉर्म का डिजिटाइजेशन भी पूरा हो चुका है। आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 अगस्त 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

99.97% मतदाताओं तक पहुंचा इन्यूमरेशन फॉर्म

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कुल 2,64,63,236 मतदाता दर्ज हैं। इनमें से 2,64,54,725 (99.97%) मतदाताओं तक इन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचा दिए गए हैं।

अब तक 2,18,55,891 मतदाताओं के भरे और हस्ताक्षरित फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। इन सभी मतदाताओं के नाम 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे

Voter List Revision 2026: करीब 40 लाख फॉर्म अब तक नहीं मिले

निर्वाचन विभाग के अनुसार 40,04,817 इन्यूमरेशन फॉर्म अब तक वापस प्राप्त नहीं हुए हैं। इनमें

  • 7,43,658 मतदाता मृत पाए गए।
  • 12,77,539 मतदाताओं का पता नहीं चल सका या वे अनुपस्थित मिले।
  • 15,12,910 मतदाता स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हो चुके हैं।
  • 4,09,474 मतदाता अन्य स्थानों पर पहले से पंजीकृत पाए गए।
  • 61,236 मतदाताओं ने फॉर्म पर हस्ताक्षर करने से इनकार किया।

Voter List Revision 2026: 97.72% फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा

निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक अब तक 2,58,60,708 इन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, जो कुल मतदाताओं का 97.72 प्रतिशत है।

शेष प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *