Ranchi News: लोअर बाजार पुलिस का बड़ा अभियान, अड्डेबाज़ी और खुलेआम नशा करने वालों पर कार्रवाई

Ranchi News: रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारी लव कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान अड्डेबाज़ी करने और सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम

Ranchi News: लोअर बाजार पुलिस का बड़ा अभियान, अड्डेबाज़ी और खुलेआम नशा करने वालों पर कार्रवाई

Ranchi News: रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारी लव कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान अड्डेबाज़ी करने और सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम नशा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Ranchi News: संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के कई संवेदनशील और संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर लोगों की जांच की। सार्वजनिक स्थानों पर नशा करते और बिना वजह भीड़ लगाकर अड्डेबाज़ी करने वालों को चेतावनी देने के साथ आवश्यक कार्रवाई भी की गई।

पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Ranchi News: लोगों से सहयोग की अपील

लोअर बाजार पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि यदि कहीं अड्डेबाज़ी, नशाखोरी या किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *