Ranchi News: राजधानी रांची को “मिनी झारखंड” के रूप में देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के उद्देश्य से मेयर रोशनी खालको और डिप्टी मेयर नीरज कुमार के नेतृत्व में सोमवार को नगर निगम सभागार में सखुआ महोत्सव 2026 के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न वार्ड पार्षदों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
अगस्त माह को सखुआ महोत्सव 2026 के रूप में मनाया जाएगा
Ranchi News: बैठक में निर्णय लिया गया कि अगस्त माह को सखुआ महोत्सव 2026 के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत राजधानी रांची के सभी 53 वार्डों में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया जाएगा। साथ ही यह संकल्प भी लिया गया कि लगाए गए पौधों की नियमित सिंचाई और देखभाल तब तक की जाएगी, जब तक वे मजबूत पेड़ का रूप नहीं ले लेते।
बैठक में बड़ी संख्या में वार्ड पार्षदों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए सखुआ महोत्सव 2026 को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का संकल्प दोहराया।



