Punjab News: दुबई से संचालित हो रहा था ड्रग तस्करी नेटवर्क, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आती थी हेरोइन…

Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डीजीपी गौरव यादव के नेतृत्व में नशा तस्करों और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऑपरेशन प्रहार 4.0 के दौरान अमृतसर देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी कवलप्रीत सिंह चाहल

Punjab News: दुबई से संचालित हो रहा था ड्रग तस्करी नेटवर्क, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आती थी हेरोइन...

Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डीजीपी गौरव यादव के नेतृत्व में नशा तस्करों और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऑपरेशन प्रहार 4.0 के दौरान अमृतसर देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी कवलप्रीत सिंह चाहल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 21 और 22 तारीख को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान मिले इनपुट और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने तीन अलग-अलग मामले दर्ज कर कुल 19 किलो हेरोइन और दो विदेशी पिस्तौल बरामद की हैं।

Punjab News: 19 किलो हेरोइन बरामद

एसएसपी ने बताया कि पहले थाना घरिंडा क्षेत्र से 9 किलो हेरोइन बरामद की गई थी, जबकि बाद में थाना लोपोके क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान 10 किलो हेरोइन और बरामद हुई। इस तरह कुल 19 किलो हेरोइन बरामद की गई। उन्होंने कहा कि इस पूरे ऑपरेशन में डीएसपी राजा सांसी, डीएसपी अटारी और अन्य पुलिस टीमों ने तकनीकी जांच, खुफिया जानकारी और लगातार पूछताछ के आधार पर शानदार कार्य किया।

Punjab News: परिवार का एक सदस्य अभी भी फरार

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों के परिवार के कई सदस्य पहले से ही नशा तस्करी के मामलों में शामिल रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि एक आरोपी जसप्रीत कौर के परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि परिवार का एक सदस्य अभी भी फरार है। पुलिस अब पूरे पारिवारिक नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में महावीर सिंह और आकाशदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इनका रिश्तेदार करण, जो पहले 40 किलो हेरोइन बरामदगी के मामले में भी नामजद है, इस नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। पुलिस के अनुसार यह पूरा नेटवर्क दुबई से संचालित किया जा रहा था, जहां से सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए निर्देश दिए जाते थे। पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से भेजी गई हेरोइन की लोकेशन साझा कर उसे उठाने और आगे सप्लाई करने की योजना बनाई जाती थी। एसएसपी ने बताया कि करण को भारत लाने के लिए कानूनी प्रक्रिया और प्रत्यर्पण (एक्सट्राडिशन) की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इसके अलावा पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर फिरोजपुर के दो व्यक्तियों कुलदीप और बंटी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो विदेशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में भी पुलिस फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है।

एसएसपी कवलप्रीत सिंह चाहल ने यह भी बताया कि इंडोनेशिया से भारत लाए गए गैंगस्टर जोबनजीत बिल्ला को अदालत में पेश करने के बाद 8 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। उन्होंने कहा कि रिमांड के दौरान पूछताछ से मिलने वाली हर महत्वपूर्ण जानकारी मीडिया के साथ साझा की जाएगी। उन्होंने बताया कि जोबनजीत बिल्ला के खिलाफ अमृतसर देहात में ही चार से पांच गंभीर मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य जिलों में भी उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान अंतरराष्ट्रीय ड्रग और गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *