World Tribal Day 2026: रांची में होने जा रहा है सबसे बड़ा आदिवासी महाकुंभ! जानिए क्या होगा खास

World Tribal Day 2026: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राजधानी रांची का मोरहाबादी मैदान 9 और 10 अगस्त को दो दिवसीय राज्य स्तरीय समारोह का गवाह बनेगा। इस भव्य आयोजन में आदिवासी संस्कृति, कला, परंपरा और लोक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए 100

World Tribal Day 2026: रांची में होने जा रहा है सबसे बड़ा आदिवासी महाकुंभ! जानिए क्या होगा खास

World Tribal Day 2026: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राजधानी रांची का मोरहाबादी मैदान 9 और 10 अगस्त को दो दिवसीय राज्य स्तरीय समारोह का गवाह बनेगा। इस भव्य आयोजन में आदिवासी संस्कृति, कला, परंपरा और लोक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए 100 निःशुल्क स्टॉल लगाए जाएंगे। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) ने सरकारी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सहकारी समितियों, निजी संस्थानों और सांस्कृतिक दलों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

World Tribal Day 2026: 3 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

विभाग के अनुसार, स्टॉल का आवंटन पूरी तरह निःशुल्क होगा। आदिवासी कला, हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन, साहित्य, सरकारी योजनाओं, निजी उद्यम, पोस्टर और फोटो प्रदर्शनी से जुड़े इच्छुक संस्थान 3 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा राज्यभर के पंजीकृत लोक कलाकारों और सांस्कृतिक दलों को भी कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल और फैशन शो होंगे आकर्षण

इस बार समारोह में कई नए आकर्षण जोड़े गए हैं। कार्यक्रम के दौरान ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल, ट्राइबल फैशन शो, पारंपरिक लोक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। शाम के समय मोरहाबादी मैदान में विशेष लाइटिंग और आधुनिक विजुअल इफेक्ट्स भी लोगों के आकर्षण का केंद्र होंगे।

World Tribal Day 2026: निकलेगी भव्य आदिवासी शोभायात्रा

कार्यक्रम के तहत मोरहाबादी मैदान से बिरसा चौक तक विशाल आदिवासी शोभायात्रा (जतरा) निकाली जाएगी। इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से आए कलाकार और सांस्कृतिक दल अपनी पारंपरिक वेशभूषा और लोक कलाओं का प्रदर्शन करेंगे।

शिबू सोरेन की स्मृति को समर्पित रहेगा आयोजन

इस वर्ष का विश्व आदिवासी दिवस समारोह ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन की स्मृति को समर्पित होगा। पिछले वर्ष उनके निधन के कारण आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सका था। इस बार राज्य सरकार ने समारोह को भव्य रूप देने की तैयारी की है। रांची के अलावा झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे, जबकि दिल्ली में भी विशेष आयोजन की योजना बनाई गई है। इस समारोह में 5,000 से अधिक आदिवासी कलाकारों, लोक नर्तकों और सांस्कृतिक दलों के शामिल होने की संभावना है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *