Bankipur Result Live: बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों के बाद अब तस्वीर काफी हद तक साफ होती नजर आ रही है। 26वें राउंड की मतगणना के बाद जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने मजबूत बढ़त बना ली है।
ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रशांत किशोर को अब तक 53,566 वोट मिल चुके हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार नीरज सिन्हा को 37,702 वोट मिले हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 15,864 वोटों की बढ़त के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। तीसरे स्थान पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार हैं, जिन्हें अब तक 11,933 वोट मिले हैं।
मतगणना पटना स्थित एएन कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। केवल अधिकृत पासधारकों को ही मतगणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई है।
बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर पूरे बिहार की राजनीतिक नजरें टिकी हुई हैं। अंतिम परिणाम आने तक मतगणना जारी रहेगी और प्रत्येक राउंड के साथ स्थिति में बदलाव संभव है।



